फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man informed his family about his kidnapping over phone In Barabanki police started searching for him

UP News: 'पापा बचा लो...अपहरण करके जंगल की ओर ले जा रहे हैं' और कट गया फोन, पुलिस तलाश में जुटी; घरवाले परेशान

Thu, 07 Nov 2024 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

युवक ने घर में फोन किया। कहा कि 'पापा बचा लो। कुछ लोग अपहरण करके जंगल की ओर ले जा रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। पुलिस युवक तलाश में जुटी है। घरवाले परेशान हैं।

विज्ञापन
young man informed his family about his kidnapping over phone In Barabanki police started searching for him
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को एक युवक लापता हो गया। इससे पहले उसने घर में फोन करके खुद के अपहरण की बात कही थी। जानकारी मिली तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई है। इसके आधार पर पुलिस उस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।    

विज्ञापन


घटना बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर गांव की है। गांव निवासी दानबहादुर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र प्रवीण सिंह (38) का अपहरण हो गया है। दोपहर को प्रवीण ने गर पर फोन किया। बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। वह उसे जंगल की ओर ले जा रहे हैं। यह कहते ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच ने खोजबीन शुरू कर दी है। एएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घर पहुंचकर जानकारी ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर उसने अपहरण की जानकारी दी

बताया कि प्रवीण शादीशुदा है। गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। कोलकाता जाने के लिए सुबह अपने मित्र सचिन के साथ बाइक से दरियाबाद रेलवे स्टेशन आया था। जब उसके पिता दान बहादुर ने दोपहर 11:44 बजे फोन कर प्रवीण का हाल जानना चाहा तो उसने अपहरण की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow: टावर पर चढ़ा रोडवेज बस का संविदा चालक, पत्नी ने अफसरों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की

प्रवीण ने पिता से मदद की गुहार लगाई। बताया कि उसे जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। परिजन ने पहले खुद उसकी तलाश की। लेकिन, जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दरियाबाद स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रवीण के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे अभ्यर्थी, बोले- एलटी ग्रेड के खाली पद भरे सरकार

घटना से बेहद चिंतित हैं

मोबाइल की आखिरी लोकेशन कोतवाली क्षेत्र के मथुरानगर के पास पाई गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन में जुटी हुई है। प्रवीण कोलकाता में काली माता के दर्शन के लिए जा रहा था। पहले भी वह कोलकाता घूमने जा चुका है। उसकी पत्नी किरन सिंह और अन्य परिजन इस घटना से बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed