{"_id":"666f67020bc1ea7383069024","slug":"young-man-falls-into-canal-from-train-door-missing-in-water-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119028-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रेन के दरवाजे से नहर में गिरा युवक, पानी में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रेन के दरवाजे से नहर में गिरा युवक, पानी में लापता
Mon, 17 Jun 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में ट्रेन से गिरकर लापता हुए युवक की तलाश में जुटी पुलिस। स्रोत- पुलिस
बड़डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर में ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहा सीतापुर का युवक फिसलकर नहर में जा गिरा। उसके साथ में सफर कर रही बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई है।
पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के सरावगी टोला निवासी सुनील यादव (30) रविवार सुबह अपनी बहन उर्मिला यादव (22) के साथ बाराबंकी के रामनगर बुढ़वल से दवा लेने पैसेंजर ट्रेन से निकला था। सुनील ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली तीर्थ के पास से निकली शारदा सहायक नहर के पुल से ट्रेन गुजर रही थी। उसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह नहर में जा गिरा। अंदर सीट पर बैठी बहन उर्मिला की सूचना पर फतेहपुर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर बड्डूपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुनील की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका। तब तक सीतापुर से बदहवास परिजन भी पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि सुनील की तीन माह पूर्व शादी हुई थी और अभी तक उसका गौना भी नहीं हुआ है। बड़्डूपुर की थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने बताया कि युवक पानी में लापता हो गया है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
यहीं पर गिरकर लापता हुआ था गोरखपुर का युवक
18 दिसंबर 2023 को गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रेबड़ा विजयपुर गांव निवासी मंगलेश चौहान (35) शिमला जननायक एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए निकला था। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह गेट की तरफ खड़े होकर सफर कर रहा था। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में इसी जगह पर वह भी शारदा नहर में गिर गया था। आज तक उसका पता नहीं चल सका।