फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man dies under suspicious circumstances, investigation begins

Barabanki News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच शुरू

Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, investigation begins
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में शराब पीकर घर आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके सिर में चोट लगने के साथ नाक से खून भी बह रहा था। परिजनों का कहना है कि नशे की हालत में नाली में गिरने के कारण उसे चोट लगी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हजरतपुर गांव निवासी धनपति के पांच पुत्र प्रकाश, माधव, रामसिंह, कैलास और बनवारी हैं। सभी लोग भरण पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार शाम करीब तीन बजे घर के सामने ही गिर जाने से बनवारी (30) की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर पर कीचड़ लगा था। परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में वह घर के सामने नाली में गिर गया जिससे उसे चाेट लग गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने परीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सिर पर चोट लगी होने व नाक से खून आने के कारण अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम हाउस में मिल मृतक के भाई ने बताया कि बनवारी ने अधिक शराब पी रखी थी। इस हादसे से बनवारी की पत्नी सदमे में हैं। जहांगीराबाद के एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे को लेकर विवाद की चर्चा
ग्रामीणों ने बताया कि बनवारी की मां के बैंक खाते में 25 सौ रुपये आए थे। इसका मैसेज बनवारीलाल के मोबाइल पर आया था। यह पैसा खाते से निकालने को लेकर कुछ दिन पहले उसकी मां से कहासुनी भी हुई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed