फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man died who injured in fight in Barabanki family created ruckus for hours by keeping his body on road

UP News: मारपीट में घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रख घंटों हंगामा: जाम में फंसे रहे एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन

Fri, 03 Jan 2025 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 08:56 PM IST
सार

बाराबंकी में मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर घंटों हंगामा किया। इस दौरान एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। 

विज्ञापन
young man died who injured in fight in Barabanki family created ruckus for hours by keeping his body on road
शव रखकर हंगामा करते घरवाले - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में 20 दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। हंगामा चार घंटे तक चला। प्रशासन की नाकामी और दोषियों की गिरफ्तारी न होने से उपजे गुस्से ने पूरे इलाके को हिला दिया। इस दौरान एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


14 दिसंबर को बदोसराय थाना क्षेत्र के खजुरी चौराहा स्थित दुकानों पर कब्जे को लेकर मसूदपुर के संतराम वर्मा और रमेशचंद्र वर्मा के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट में रमेशचंद्र का भतीजा सुनील कुमार वर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। 20 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए सुनील ने शुक्रवार को लखनऊ के केजीएमयू में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शाम को शव गांव पहुंचा तो गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने खजुरी चौराहे पर शव रखकर कोटवाधाम-कोटवा मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने दोषियों को बचाने के लिए पीड़ित पक्ष पर ही शांतिभंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पुलिस और प्रशासन बेबस

शाम चार बजे शुरू हुआ प्रदर्शन रात आठ बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम, सिरौली गौसपुर प्रीति सिंह, सीओ रामनगर सौरभ मसौली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों को शांत कराने में असफल रहे। महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शव के पास मातम, सड़क पर अफरातफरी

सड़क पर शव के पास मृतक के परिजन बिलखते रहे। महिलाएं बार-बार बेहोश हो रही थीं। इस दौरान कोटवाधाम-कोटवा मार्ग पर एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन फंसे रहे। चौराहे पर हर तरफ अफरातफरी का माहौल था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने झगड़े के दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर ही कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed