फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man died

मोबाइल के चक्कर में रोटावेटर में फंसा युवक, मौत

Sat, 05 Nov 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
young man died
सैदनपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में शुक्रवार को खेत की जुताई करते समय गिरे मोबाइल को उठाने के चक्कर में एक युवक रोटावेटर में फंस गया। कुछ ही पलों में उसका शरीर रोटावेटर के कटर से कटकर बिखर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सैदनपुर गांव के निवासी रामनरेश रावत का पुत्र मोनू रावत (22) शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नहर के किनारे ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल नीचे गिर गया। उसने रोटावेटर को चालू रखते हुए ट्रैक्टर रोक दिया और रोटावेटर के पास गिरे मोबाइल को उठाने के लिए जैसे ही झुका उसका हाथ रोटावेटर के कटर की चपेट में आ गया। तेजी से चल रहे रोटावेटर ने उसे अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन

इस हादसे में कुछ ही देर में मोनू की मौत हो गई। उसका शव क्षतविक्षत हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सफदरगंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में गिरे मोबाइल को उठाने के चक्कर में घटना हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed