फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man beaten to death, eyes gouged out and thrown on pond shore

Barabanki News: युवक की पीटकर हत्या, आंखें फोड़ तालाब किनारे फेंका

Thu, 22 Aug 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 22 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death, eyes gouged out and thrown on pond shore
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ के ज्ञानखेरा गांव में जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान वहशी हमलावरों ने युवक की आंखें फोड़ते हुए उसका निजी अंग भी काट डाला। बाद में उसके हाथ पैर बांध कर गांव से कुछ दूर रायबरेली जिले की सीमा में तालाब किनारे नग्न अवस्था में फेंक दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी दो भाईयों व उसके बहनोई के साथ एक अज्ञात पर अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में भूमि विवाद सामने आया है मगर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रायबरेली पुलिस ने कराया है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लाही ग्राम पंचायत के मजरे ज्ञानखेरा का गोविंद विश्वकर्मा (32) मंगलवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवारजन उसकी तलाश में जुटे थे। बुधवार को गांव से करीब सात सौ मीटर दूर रानी तालाब के पास गोविंद का नग्न शव पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ व पैर रस्सी से बंधे थे। सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान के अलावा आंखें भी फोड़ दी गई थी। मृतक के कुछ अंगों को रात में जंगली जानवरों द्वारा नोचा गया है। निर्जन क्षेत्र व दलदली भूमि होने के कारण तालाब के दक्षिणी ओर अधिकतर लोगों की आवाजाही नहीं है।
विज्ञापन

रायबरेली के थाना शिवगढ़ की गुमावां पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ने से घटनास्थल के कारण दोनों जिलों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शिवगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली जिला मुख्यालय भेजा। गोविंद के पिता दूलन ने बताया मंगलवार को श्यामू शौच के लिए घर से रानी तलिया के लिए निकला था। यहीं पर गांव के विपक्षी श्यामू सिंह, उसका भाई संजय सिंह, इन दोनों के बहनोई व एक अज्ञात व्यक्ति दो बाइकों से आए। खेतों में काम कर रहे लोगों ने इन्हें गोविंद को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा था। तहरीर मिलने के बाद हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने देर शाम इन चारों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस श्यामू व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। बताते हैं दो दिन पहले रायबरेली के नेरथुआ स्थित देशी शराब ठेका पर विवाद होने पर गांव के व्यक्ति की मृतक से मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में रायबरेली के थाना शिवगढ़ या कोतवाली हैदरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर असमंजस बना रहा। शाम को पिता ग्रामींणों के साथ शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन फिर दूसरी तहरीर लिखाने को कहकर वापस लौट गए थे। मृतक गोविंद का चार साल पहले विवाह हुआ था। वह लोहारी का काम करता था। पत्नी गर्भवती बताई जाती है। परिवार में छोटा भाई जितेंद्र व पिता दुलन हैं। मृतक लोहारी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed