फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Yogi government did not fulfill its promise to return Rudauli

योगी सरकार ने पूरा न किया रुदौली वापसी का वादा

Wed, 07 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yogi government did not fulfill its promise to return Rudauli
बाराबंकी। रुदौली वापसी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम नारायण सिंह को सौंपा। इससे पहले जुुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

रुदौली वापसी आंदोलन के नेता मो. एखलाक और लल्लन यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने भी ऐलान किया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो रुदौली को अयोध्या से हटाकर बाराबंकी में मिला दिया जाएगा। मगर योगी सरकार ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बगैर किसी औचित्य के बसपा प्रमुख मायावती ने अपने पहले कार्यकाल में रुदौली तहसील को बाराबंकी से हटाकर फैजाबाद में मिला दिया था। इसके बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव ने दोबारा इसे बाराबंकी में मिलाया था। मगर दोबार सत्ता में आते ही मायावती ने फिर रुदौली को फैजाबाद में मिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अक्तूबर 2007 से लगातार ये आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अधिवक्ताओं ने एक बार फिर अपनी मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम नारायण को सौंपा।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से भी अपेक्षा की है कि इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराएं। इस मौके पर जिला बार के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, रमन लाल द्विवेदी, सुनीत अवस्थी, कौशल किशोर त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, हुमायूं नईम, सुरेश गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed