{"_id":"659c5656e02c3b82fd08d5b6","slug":"worshiped-akshat-distributed-among-conch-shells-barabanki-news-c-315-1-brp1005-11147-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घंटा, घड़ियाल व शंखध्वनि के बीच बांटे पूजित अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घंटा, घड़ियाल व शंखध्वनि के बीच बांटे पूजित अक्षत
Tue, 09 Jan 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जैसे-जैसे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। रामभक्तों की टोलियों ने रंगोली बनाने व अपने नजदीक के मंदिर में कीर्तन कर दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।
शहर के मोहल्ला गोकुलनगर में अखिल भारतीय सनातन महासभा की टोली ने हर घर में पत्रक बांटे। वहीं श्रीराम कॉलोनी में रामभक्तों की टोली ने घंटा, घड़ियाल व शंखध्वनि के बीच घर-घर में पूजित अक्षत व पत्रक दिए। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि रामभक्त आ रहे हैं। घर की महिलाएं थाली में आरती सजाकर अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हो गईं। जयकारों संग जैसे ही रामभक्त पहुंचे, टीका लगाकर फूल बरसाए और पूजित अक्षत लेकर माथे पर लगाया।
इस दौरान पूरा माहौल राममय दिखा और रामभक्तों की टोली भी अभिभूत दिखी। वहीं अखिल भारतीय सनातन महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टोली ने गोकुलनगर में घर-घर पत्रक देकर भगवान राम के नाम से दीया जलाने का आग्रह किया। इस मौके पर किरन तिवारी, अर्चना मिश्रा, प्रियंका, पुष्पा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, हैदरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को कमेला में ढोलक व मंजीरा के साथ श्रीराम पताका लेकर टोली ने पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र बांटे। पोखरा में चीनी मिल चौराहे से निकली राम भक्तों की टोली ने सहावर व पोखरा के घर-घर पहुंच कर पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र का वितरण किया। इस दौरान संतकुमार शुक्ला, पुलाल भाई, रिंकू सिंह, अंकित शुक्ला, प्रशांत सिंह, दिनेश लोधी, अभय, मोनू प्रधान आदि मौजूद रहे।