{"_id":"688fbf8f7860ceda3c013431","slug":"workers-will-be-on-alert-24-hours-a-day-in-ausaneshwar-barabanki-news-c-315-1-slko1012-145114-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: औसानेश्वर में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: औसानेश्वर में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे कर्मी
Mon, 04 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सावन के चौथे सोमवार को औसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में अधिकारी लगे रहे। विद्युत के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात समेत अन्य विभागों के कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
सावन के तीसरे सोमवार से पहले रविवार रात को औसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित टिनशेड में बिजली का करंट फैलने से हुए हादसे में दो की मौत और कई घायल हो गए थे। हादसे के बाद व्यवस्था की कमियों को दूर करने में तत्कालीन एसडीएम शम्स तबरेज खां व विद्युत खंड हैदरगढ़ अधिशासी अभियंता अनुज कुमार गुप्ता को हटा दिया गया था। परिसर में टिनशेड के ऊपर से केबल हटाने के साथ तारों के नीचे सुरक्षा जाल लगाए गए।
पोल से स्टेवायर हटाया और मंदिर व टिनशेड की पूरी वायरिंग निकाल दी गई। रविवार को एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, सीओ समीर सिंह ने मंदिर व मेला परिसर का निरीक्षण किया। त्रिवेदीगंज सीएचसी से स्वास्थ्य टीम रविवार रात आठ बजे से सोमवार को मेला समापन तक लगाई गई है। डाॅ. विकास, फार्मासिस्ट राकेश पांडेय, वार्ड बॉय सतेंद्र रात आठ से सुबह आठ बजे तक और डाॅ. अर्चना, फार्मासिस्ट आरती, वार्ड बॉय ज्ञानेंद्र सुबह आठ से मेला समाप्ति तक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सीएचसी हैदरगढ़ के आकस्मिक सेवा में पांच बेड बढ़ाकर कुल 12 बेडों की व्यवस्था की गई है और तीन डाॅक्टर व अन्य कर्मी केंद्र पर मौजूद रहेंगे। परिसर को चार सेक्टर में बांटकर सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। मुख्य गेट से बाइक स्टैंड, यहां से पीपल तिराहा तक, आगे रौनी मार्ग तक और पीपल तिराहा से नदी घाट तक कुल 40 सुरक्षाकर्मी रेनकोट, टार्च, छाता के साथ तैनात रहेंगे। कोतवाली के सामने औसानेश्वर मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनात होगी।