फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Worker climbed on the water tank

जान देने को पानी की टंकी पर चढ़ा मजदूर

Thu, 24 Dec 2015 11:16 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
भुखमरी के कगार पर पहुंचे एक श्रमिक ने गुरुवार को सूत मिल की टंकी पर चढ़ कर जान देने का प्रयास किया। उसे छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण वह अपने बच्चों की फीस नहीं जमा कर सका जिससे स्कूल वालों ने बच्चों का नाम काट दिया। वहीं किराया न देने पर मकान मालिक से घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कोई रास्ता न सूझने पर पानी की टंकी चढ़ गया। वह करीब दो घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा और अपनी बात लोगों के बीच रखता रहा। टंकी पर ही मजदूर ने गले में मोफलर का फंदा बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पहुंचे नायब तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ मजदूर नीचे उतरा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान यहां पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके में जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित सूत मिल में काम करने वाले देवेंद्र मोहन मिश्रा(42) को करीब छह माह से वेतन नहीं मिला है। मजदूर को वेतन न मिलने से उसके परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घर में जहां खाने केे लाले हैं, वहीं फीस न जमा होने के कारण बच्चों को स्कूल से भी निकाल दिया गया है। अफसरों के यहां दौड़भाग के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मजदूर देवेंद्र मोहन सूत मिल में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे खड़े लोगों से कहने लगा कि वह टंकी से कूदकर जान देने जा रहा है।
विज्ञापन


मजदूर के टंकी पर जान देने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं सूत मिल व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद साढ़े तीन बजे नायब तहसीलदार संदीप त्रिपाठी पहुंचे और मजदूर से कहा कि उसे उसका वेतन दिलाया जाएगा फिर भी वह नहीं माना जिसके बाद जब नायब तहसीलदार ने लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर वह नीचे उतरा। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed