{"_id":"675f29579ab429be470ce974","slug":"womens-band-became-the-center-of-attraction-in-ghat-yatra-barabanki-news-c-315-1-brp1004-129885-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घटयात्रा में महिलाओं का बैंड बना आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घटयात्रा में महिलाओं का बैंड बना आकर्षण का केंद्र
Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर के सरावगी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर से निकाली गई घट यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़े की थाप पर झूम
बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को कल्पतरु महामंडल विधान का आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत घट व पालकी यात्रा के साथ हुई। इसमें जैन समाज की महिलाओं का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।
डोल नगाड़े के साथ भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक शांतिधारा कर 288 जिन प्रतिमाओं के साथ एक जैसे वस्त्र धारण कर पुरुषों ने पालकी व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा सरावगी से चलकर घंटाघर, धनोखर, रसूलपुर होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। मंदिर में डॉ. विनय कुमार जैन ने झंडारोहण व हर्षित जैन ने मंडल का उद्घाटन किया। महिलाओं के बैंड के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से आए बैंडबाजा ने भी सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। आर्यिका विंध्य श्रीमाताजी ने कहा कि इस 11 दिवसीय विधान में अपनी सारी कटुता, अज्ञानता को बाहर रखकर आने वाले श्रद्धालुओं का जीवन हमेशा सफल रहेगा। यह विधान समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी साबित होगा और इसके माध्यम से विश्व में शांति व मैत्री का संदेश प्रसारित होगा। कार्यक्रम में दीप चंद्र जैन गंगवाल, महावीर गंगवाल, अंकुर, हरीश, निर्मल आदि मौजूद रहे।