{"_id":"61df275d4dc0167f062d32b3","slug":"women-died-barabanki-news-lko613196270","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं इसकी खबर मिलते ही पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के हेमापुरवा गांव का है। यहां के निवासी अमित कुमार रावत का विवाह करीब दस वर्ष पहले देवा थाना के मियापुर निवासी रंजीता (28) के साथ हुआ था। अमित कुर्सी स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। पति अमित की माने तो वह सुबह चाय नाश्ता के बाद घर से फैक्टरी गया था। घर पर उसकी पत्नी रंजीता व बच्चे थे।
बुधवार की दोपहर जब वह फैक्टरी से घर भोजन करने के लिए पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे शंका हुई। जिस पर उसने आसपास लोगों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। जहां अंदर महिला का शव छत के कुंडे से लटकता मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।