फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women created a ruckus in Teej festival

Barabanki News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

Tue, 15 Aug 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 15 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Women created a ruckus in Teej festival
बाराबंकी। लोकगीतों पर थिरकतीं महिलाओं ने तीज महोत्सव में जमकर धमाल मचाया। टिप-टिप बरसा पानी..., चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा... पर सखियां खूब थिरकीं। महिलाओं ने डांस कर धमाल मचाने के अलावा तीज गेम में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंजली सोनी तीज सुंदरी चुनी गईं।
विज्ञापन


सुमन फाउंडेशन की ओर से शहर स्थित एक लॉन में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं के उत्साह ने तीज महोत्सव में विविध रंग भरे। सोलह शृंगार कर विभिन्न परिधानों में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा... पर कमलेश शुक्ला, ममता श्रीवास्तव व मंजू गुप्ता ने नृत्य कर समां बांध दिया। इसके बाद टिप-टिप बरसा पानी..., हाय हाय ये मजबूरी..., कहीं देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए..., हरियाली तीज आयो..., घृुमर घुमर बदरा... गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। फिल्मी गीतों पर सभी थिरकते नजर आए। देर रात तक चले कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन


तीज गेम में आंख में पट्टी बांध ताश के पत्ते चुनना, सुई धागे से फूलों की माला बनाने की प्रतियोगिता हुई। तीज सुंदरी में कई महिलाओं में प्रतिभाग किया, जिसमें लकी ड्राॅ के तहत अंजली सोनी तीज सुंदरी चुनी गईं। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, राजकुमारी, विनोद कुमार, मधु, अर्पिता, अनीता, प्रमोद, रश्मि, प्रज्ञा सिंह, ऐश्वर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed