फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman killed by train slip

ट्रेन से कटकर महिला की जान गई

Sun, 20 Mar 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by train slip
बाराबंकी। रविवार को हैदरगढ़ में रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से हुई दुर्घटना में मृत महिला के रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी मार्ग पर रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी क्रॉसिंग पार कर रही महिला की तेज गति से आई कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बाइक सवार पौत्र के साथ कस्बे से घर लौटते समय हादसा हुआ। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर रेल व कोतवाली पुलिस ने मौके जांच की तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को बाराबंकी भेजा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कोतवाली के अंदऊमऊ गांव निवासी रामलली (64) अपने पौत्र रोशन कुमार के साथ बाइक से कस्बे से घर लौट रही थी। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन के बाराबंकी मार्ग क्रॉसिंग का फाटक बंद होने पर घर पहुंचने की जल्दी में बाइक सवार पौत्र फाटक के नीचे से बाइक निकाल कर पैदल क्रॉसिंग पार करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आई कुंभ स्पेशल ट्रेन को देख कर क्रॉसिंग पार कर रहे अन्य लोगों के साथ पौत्र तो बाइक के साथ आगे निकल गया लेकिन वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए बराबंकी को भेजा है। परिवारीजनों ने बताया कि मृतका कम सुनने के कारण ट्रेन लोगों की आवाज नहीं सुन सकी जिससे ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।


स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने कहा सुबह पौने आठ बजे कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत की सूचना रेल पुलिस व कोतवाली को दी गई थी। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज गया है। उन्होंने कहा घटना की जांच रेल पुलिस द्वारा भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed