{"_id":"65d3cafe98aa56b1920153f4","slug":"woman-dies-brother-sister-injured-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-113161-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में महिला की मौत, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में महिला की मौत, भाई-बहन घायल
Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, वहीं भाई-बहन घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के पास रविवार देर रात सड़क पार कर रही महिला को टैंकर ने रौंद दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी अशरफ अली की पत्नी सबीतुल निशा (49) के रूप में हुई। वह रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
वहीं, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गौरवा गांव निवासी दीनानाथ उपाध्याय (28) अपनी बहन कौशिकी (22) के साथ रामनगर के मदनेरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दरियाबाद मार्ग पर सिरौली मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने इनकी बाइक में टक्कर दी। हेलमेट लगा होने से दीनानाथ का सिर बच गया। दोनों घायलों को पुुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।