फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dies after burning in a closed room

Barabanki News: बंद कमरे में जलकर महिला की मौत

Sat, 16 May 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 16 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after burning in a closed room
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवाार रात को अनूप कुमार की पत्नी गीता देवी (50) की बंद कमरे में जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी अनूप कुमार चिनहट स्थित एक गैस एजेंसी में काम करते हैं। उनकी पत्नी गीता देवी घर पर अकेली रहती थीं। बेटी प्रीति (25) और पुत्र शिवम (22) शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में रहकर नौकरी करते हैं। अनूप के अनुसार शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर से धुआं निकलने और कुछ जलने की तेज गंध आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर देखा कि जिस कमरे में उनकी पत्नी थीं, उसका दरवाजा आग की वजह से जाम हो चुका था और खुल नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कमरे की दीवार तोड़ी गई। अंदर पहुंचने पर जमीन पर गीता का पूरी तरह जला शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में रखा तख्त भी आधा जला हुआ था, जबकि कमरे में मौजूद अधिकांश सामान राख हो चुका था। अनूप ने बताया कि उनकी पत्नी कमरे के एक कोने में अक्सर दिया जलाकर रखती थीं। आशंका जताई जा रही है कि उसी से आग लगी होगी।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थीं। शव पूरी तरह जल चुका था और काला पड़ गया था। मौके की वीडियोग्राफी कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



पुत्र गहरे सदमें में
पोस्टमार्टम हाउस में मिले मृतका के पुत्र शिवम गहरे सदमे में दिखे। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने एक दिन पहले ही पिता से बातचीत की थी और उनके पास मोबाइल टैबलेट भी था। शिवम का कहना था कि उनकी मां को मानसिक बीमारी नहीं थी, हालांकि उनका ब्लड प्रेशर अक्सर अनियंत्रित रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed