फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman died, three injured in Storm

आंधी में गई महिला की जान, तीन घायल

Sat, 04 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 04 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman died, three injured in Storm
बाराबंकी। थाना बदोसराय क्षेत्र के दरिगापुर गांव में बिजली का खम्भा गिरने से हुई महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
बदोसराय और आसपास के इलाके में शनिवार दोपहर को अचानक आए भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिवारीजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहीं ओले गिरने से मेंथा की फसल को खासा नुकसान हुआ है। इसके अलावा दर्जनों पेड़ व बिजली के खंभे टूट कर सड़क पर गिर गए जिसके चलते जहां आवागमन बाधित हो गया है वहीं विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो गई है। खास बात यह रही कि आंधी- तूफान केवल बदोसराय और आसपास के इलाकों में ही आया। बाकी जिले में मौसम शुष्क रहा। हालांकि दोपहर बाद बादल जरूर रहे।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर आई भीषण आंधी और तूफान की चपेट में आकर लोगों के घरों पर रखे छप्पर उड़कर सड़कों पर जा गिरे। वहीं दरिगापुर निवासी मीरा देवी (48) पत्नी श्रीराम बदोसराय जा रही थी। रास्ते में आए तूफान से उसके ऊपर बिजली का पोल गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बदोसराय निवासी दस वर्षीय शाशि देवी पुत्री राम विलास के उपर पेड़ की डाल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि खोर एतमादपुर में शोभा देवी पर टिन आकर गिरी जिससे गर्दन का पिछला हिस्सा कट गया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा बदोसराय निवासी खलील अहमद अपने परिवार के साथ बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में एक होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुके थे। इसी बीच आंधी पानी आ गया। आंधी इतनी तेज थी की पेड़ उखड़ कर इनके चार पहिया वाहन पर जा गिरा। जिससे इनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत इस बात की है कि जिस समय पेड़ वाहन पर गिरा उस समय इनका परिवार होटल में नाश्ता कर रहा था। जिससे सभी बच गए। इसी प्रकार विद्युत विभाग में फ्रेंचाइजी का चपरासी राम विलास किसी कार्य से शहर गया था जहां तूफान आने से एक छप्पर के नीचे सर छुपाये हुए था। तेज हवा के झोकों से छप्पर उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं बदोसराय उधौली व बदोसराय सफदरगंज मार्ग पर बिजली के खंभे व पेड़ गिरने से मार्ग बंद रहा। जगह-जगह पर बिजली के तार देर शाम तक पडे़ रहे। जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। तेज आंधी के बाद गिरे ओलोें से फसलों को भी नुकसान हुआ है।


बदोसराय और टिकैतनगर के कुछ इलाकों में लगी मेंथा की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। बदोसराय के रहने वाले रामचंदर ने बताया कि उनकी करीब छह बीघा मेंथा की फसल आधी से ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed