Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   woman and three daughters died after being hit by train in Barabanki husband said Kiran was very courageous

बाराबंकी: ट्रेन से कटकर मां-तीन बेटियों की मौत, पति बोले-बहुत हिम्मती थी किरण, सुसाइड नहीं हादसा भी हो सकता है

Sat, 14 Nov 2026 07:48 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 07:48 PM IST
सार

बाराबंकी में ट्रेन से कटकर महिला और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम है। घटना के कारणों को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं और पुलिस जांच जारी है। पति और पिता के बयानों से यह स्पष्ट है कि वे इसे हादसा मान रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इसे आत्महत्या से जोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
woman and three daughters died after being hit by train in Barabanki husband said Kiran was very courageous
जानकारी देते किरण के पति तेजराम व पिता बाबूराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाराबंकी में गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक घटना में किरण पाल (39) और उनकी तीन बेटियों कनिष्का, अनुष्का व काव्या की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रिश्तेदारों और परिचितों के बीच परिवार का दर्द छलक पड़ा। मृतका के पिता और पति ने घटना को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन

पिता बोले- तीन दिन पहले मिला था, तब कोई परेशानी नहीं बताई 

किरण के पिता बाबूराम ने बताया कि वह घटना से तीन दिन पहले अपनी बेटी से मिलने गए थे। उस समय न तो उसने किसी तरह की परेशानी बताई थी और न ही वह परेशान दिखाई दे रही थी। पिता के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ेगा।

विज्ञापन


पति बोले- किरण बहुत हिम्मती थी, यह हादसा हो सकता है 

किरण के पति तेजराम ने कहा कि कुछ लोग लोन की किस्त कटने की वजह से पत्नी के परेशान होने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। उनकी पत्नी बहुत हिम्मती थी। शहर में बाढ़ आई थी, तब भी उसने पूरे परिवार के साथ मजबूती से परिस्थितियों का सामना किया था और वह मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारती थी। पति ने घटना को लेकर यह भी कहा कि संभव है कि यह दुर्घटना रही हो। जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो होना था, वह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में अब अकेली बची 12 साल की रिया

इस हादसे में परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया बच गई थी। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी। मां और तीन बहनों की मौत के बाद अब परिवार में रिया ही बची है। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे परिजन और रिश्तेदार गमगीन नजर आए। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed