फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   without table-desk childrens will teach

टाट पट्टी पर शिक्षा ग्रहण करेंगे नौनिहाल

Sun, 21 Jun 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 21 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। दस दिन बाद परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी इन विद्यालयों के शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को टाट पट्टी बिछाकर जमीन पर ही बैठना पडे़गा। क्योंकि इन विद्यालयों के बेंच की कोई व्यवस्था नहीं है। बेंच की व्यवस्था सिर्फ जूनियर विद्यालयों में ही है। विद्यालयों में बने कक्षा कक्षों में 40 से 50 बच्चों की बैठने की व्यवस्था है, लेकिन भीषण गर्मी के चलते अधिकांश बच्चे पेड़ की छांव में ही बैठकर शिक्षा ग्रहण करना ज्यादा मुनासिब समझते हैं।

जिले में मौजूदा समय में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 18 सौ और जूनियर विद्यालयों की संख्या 8 सौ के आसपास है। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की संख्या 2 लाख 56 हजार और जूनियर विद्यालय में बच्चों की संख्या 84 हजार के आसपास है। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालयों मे करीब साढे़ पांच हजार के आसपास शिक्षकों की तैनाती भी है। सूत्रों की मानें तो इन विद्यालयों में से 120 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें शौचालय की सुविधा नहीं है। 564 विद्यालयों में शौचालय तो बने हैं, लेकिन वह प्रयोग करने के योग्य नहीं है। 170 विद्यालय ऐसे हैं जिनके हैंडपंप खराब है लेकिन दावा किया जा रहा है कि विद्यालय खुलने से पहले इन सभी हैंडपंपों को सही करा दिया जाएगा। इसके अलावा करीब 3017 में महज 1678 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें विद्युतीकरण तो है। लेकिन बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को टाट पट्टी जमीन पर बिछाकर ही पढ़ाई करनी होगी। क्योंकि जूनियर विद्यालयों में जहां बेंच की व्यवस्था है वहीं प्राथमिक विद्यालयों में टाट पट्टी और चटाई बिछाकर ही काम चलाना होगा।

विज्ञापन

यह है व्यवस्था

प्राइमरी विद्यालयों के भवन में दो कमरे, एक प्रधानाध्यापक कक्ष, एक बरामद होता है। इसके अलावा जो अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाए जाते हैं उनकी लंबाई और चौड़ाई आठ मीटर की होती है। कक्षा में पर्याप्त जगह होने की वजह से एक कक्ष में करीब 40 से 50 बच्चे आसानी से बैठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय खुलने से पहले जो कमियां है वह दूर कराने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। खराब हैंडपंपों को सही कराने का कार्य चल रहा है। विद्यालयों की मरम्मत और रंगाई पुताई के लिए पहले से ही पैसा भेजा जा चुका है। हाल ही में सर्वे कराया गया है तो कोई भी भवन ऐसा नहीं है जो जर्जर हो और जिसमें बिठाकर बच्चों को शिक्षा दी जाती हो। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष भी बने हैं।

- पीएन सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed