फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wires snapped, power lines down; 300 villages face electricity crisis.

Barabanki News: तार टूटे, लाइन बंद, 300 गांवों में बिजली संकट

Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Wires snapped, power lines down; 300 villages face electricity crisis.
बाराबंकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के अलावा करीब 300 गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। सतरिख क्षेत्र के 104 गांवों मेंं शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक लोकल फॉल्ट, उपकरण खराब होने और लाइन की सफाई के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कहीं बिना पूर्व सूचना के कटौती की गई तो कहीं मामूली फॉल्ट ठीक करने में कई घंटे लग गए। इससे हजारों उपभोक्ताओं को दिन और रात दोनों समय परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के लखपेड़ाबाग, बेगमगंज, कंपनीबाग, नेहरू नगर, सिविल लाइन, श्रीनगर और कटरा बारादरी समेत कई मोहल्लों में दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों का दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ और उमस से राहत नहीं मिल सकी। फतेहपुर नगर के सराय बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे खंभे का तार टूटने से पचघरा, ब्राह्मणी टोला और फैयाजपुर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह हजार की आबादी लगभग तीन घंटे तक अंधेरे में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक लोग उमस भरी रात में जागने को मजबूर रहे। सतरिख क्षेत्र के मोहना बिजली उपकेंद्र से जुड़े 104 गांवों में शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि 18 घंटे आपूर्ति के बजाय बार-बार कटौती के बीच मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
शनिवार सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई, जो दोपहर करीब डेढ़ बजे आई, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर आपूर्ति बाधित हो गई। इससे भगवानपुर, जमापुर, शेखना, पूर्व नरौली सहित करीब 70 हजार लोग परेशान रहे। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
वहीं, कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर 33 हजार केवी लाइन से सटी पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। बिना पूर्व सूचना के की गई इस कटौती से करीब 60 गांवों के लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ऐसे कार्यों की सूचना दी जाती थी, लेकिन इस बार बिना किसी जानकारी के बिजली काट दिए जाने से लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed