{"_id":"645018e55f907465bd06de66","slug":"wires-of-pradhan-jalil-and-brother-jameel-are-connected-with-mukhtar-ansari-barabanki-news-c-13-1-211746-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुख्तार अंसारी से जुड़े हैं प्रधान जलील व भाई जमील के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुख्तार अंसारी से जुड़े हैं प्रधान जलील व भाई जमील के तार
Tue, 02 May 2023 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 02 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर चौकी इंचार्ज को सड़क पर दौड़ा कर पीटने वाले ग्राम प्रधान जलील अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति जमील अहमद व इनके परिवार के लोगों के संबंध माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह से हैं। इसी दबंगई के बल पर इस परिवार ने गांव में कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया और बिल्डिंगें बनवा ली। देवा कोतवाल की रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि इनकी दबंगई के कारण स्थानीय प्रशासन तक बेबस है। देवा कोतवाली के सिपहिया गांव निवासी जलील अहमद ग्राम प्रधान है। जबकि जलील के भाई जमील अहमद की पत्नी अमीना खातून ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। रविवार को जलील का पुत्र फैसल देवा कोतवाली की माती चौकी इंचार्ज शशिकांत सिंह की गाड़ी के सामने अचानक आ गया था। मामूली बहस के बाद प्रधान व उनके गुर्गों ने मिलकर चौकी इंचार्ज की जमकर पिटाई की थी।
इस वारदात के बाद जब देवा पुलिस ने इनका आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला तो पता चला कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो चुकी है। छानबीन में पुलिस को चौंकाने वाले सबूत मिले। देवा एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को एसपी को एक रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सिपहिया गांव के ग्रामीणों ने शिकायतीपत्र दिया था। इसमें गांव की जमीन व पंचायतभवन पर जलील अहमद, जमील अहमद और जमील अहमद की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख अमीना खातून ने अपनी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है और बिल्डिंगें तक बनवा डालीं।
रिपोर्ट में लिखा है कि ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायत की मगर इनकी दबंगई के आगे स्थानीय प्रशासन बेबस रहा। क्योंकि इन सबका वास्ता डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह से है। इतना ही नहीं नेटवर्क का संचालन लखनऊ से हो रहा है। रिपोर्ट में ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत भी अटैच है। एसएचओ ने मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के स्तर से एक संयुक्त टीम गठित की जाए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के तार मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं। मामले की जानकारी आईजी व डीजीपी को भेजी गई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत करा कर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।