फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Winter returned with drizzle.

Barabanki News: बूंदाबांदी से लौटी सर्दी

Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Winter returned with drizzle.
बाराबंकी। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दिन में रुक रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। दिन में चली सर्द हवा के चलते लोग ठंड से परेशान रहे।
विज्ञापन



पिछले दो दिनों से मौसम में पूरी तरह से बदला रहा दिन में तेज धूप भी निकल रही थी और ठंड भी काफी कम हो गई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल दी। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और आसमान में धुंध छाई रही। इस दौरान दिन में कई बार रुक रुककर बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन चली सर्द हवा की वजह से तापमान में गिरावट आ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई।
विज्ञापन



इसके अलावा दैनिक मजदूरों को भी बदले मौसम से दिक्कतें हुई। शहर में बने आश्रय स्थल जहां पूरी तरह से खाली हो गए थे वहीं बृहस्पतिवार की शाम लोग इनमें ठहरे दिखे और आश्रय स्थलों के बाहर अलाव जलते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अभी बदलाव के आसार नहीं है। ईओ संजय शुक्ला ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed