{"_id":"65318efdd744cb072c045dd7","slug":"wind-of-devotion-from-homes-temples-to-pandals-barabanki-news-c-315-1-brp1005-6576-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घरों-मंदिरों से लेकर पंडालों में भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घरों-मंदिरों से लेकर पंडालों में भक्ति की बयार
Fri, 20 Oct 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नवरात्र पर घरों व मंदिरों से लेकर पंडालों तक मां की पूजा-अर्चना के साथ जय-जयकार हो रही है। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा कर आशीष मांगा। बड़ी देवी मंदिर में महिलाओं ने संगत बनाकर देवी गीत गाए और मां के नौ रूपों का बखान किया।
कानूनगोयान स्थित मुड़कटी देवी मंदिर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर, रामजानकी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा बीबीपुर, शैैलानी माता मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मेले में खरीदारी की। आवास विकास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार देर रात वाराणसी से आए जादूगर रामरती ने कई कारनामे दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कागज से कबूतर और टूटी रस्सी को जोड़ कर दिखाया तो लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
मसौली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा स्थित भवानी नीम चबूतरा पर जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें हैदरगढ़ के कीर्तन गायक बउवा व झांसी की मंजू सिंह के बीच जवाबी कीर्तन हुआ। रातभर जवाबी कीर्तन में श्रोता भक्ति में डूबे रहे। दोनों लोगों ने मां के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए और मुकाबला बराबर रहा। सिद्धौर में श्री दुर्गा जागरण समिति कोठी के तत्वावधान में बुधवार की रात जागरण का शुभारंभ चित्रकूट के पूर्व महंत ज्ञान दास ने कराया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु रातभर झूमते व जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, मनोज पांडेय, अनिल कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
देवा में दुर्गा धाम मंदिर में जागरण में कलाकारों ने माता रानी के दरबार में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पूरी रात पंडाल जयकारों से गूंजता रहा। कोटवाधाम में क्षेत्र के बसंता फूफू मैदान में सजे माता के दरबार में दर्शन करने के लिए दूरदराज से लोग आ रहे है। रोज प्रसाद वितरण के साथ गोद भराई मुंडन संस्कार होते है।
डांडिया उत्सव में जमकर थिरकीं सखियां
बाराबंकी। आवास विकास में सजे दुर्गा पंडाल में बृहस्पतिवार शाम डांडिया उत्सव में सखियां जमकर थिरकीं तो दर्शक दीर्घा में हर कोई माता के जयकारे लगाते नजर आया। सुमन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित डांडिया उत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी सखी सहेलियों ने सबसे बड़ा तेरा नाम शेराबाली..., काल के पंजे से माता बचाओ..., ढोली तारो ढोल बाजे..., उड़ी-उड़ी जाए... समेत गानों पर जमकर नृत्य किया। मां के गीतों व डांडियों की खनक संग नृत्य देख दर्शक अभिभूत दिखे। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, राम कुमारी मौर्य, शैलजी, कमलेश शुक्ला, मधु श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।