{"_id":"6a2b1671590c1d160b0d69f4","slug":"wife-went-to-the-police-station-to-lodge-a-complaint-husband-took-his-own-life-by-hanging-himself-barabanki-news-c-315-1-brb1038-170743-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पत्नी शिकायत करने गई थाने, पति ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पत्नी शिकायत करने गई थाने, पति ने फंदे से लटक कर दी जान
Fri, 12 Jun 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाने के रुकनापुर गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में धुत होकर पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले पीरू रावत (40) ने खुदकुशी कर ली। मृतक का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि रुकनापुर गांव का निवासी पीरू रावत अत्यधिक शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे में धुत होकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। बुधवार की सुबह भी पीरू ने घर में विवाद और मारपीट की थी, जिससे परेशान होकर पत्नी ने सुबह ही पुलिस से शिकायत की थी।
हालांकि, उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। बुधवार की शाम को शराब के नशे में उसने एक बार फिर पत्नी और बच्चों को बुरी तरह पीटा। पत्नी दोबारा अपने एक पुत्र और चार पुत्रियों को साथ लेकर लोनीकटरा थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
थाने में पुलिस को अपनी आपबीती सुना ही रही थी कि तभी गांव से परिजनों का फोन आया कि पीरू ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। इस खबर से थाने में हड़कंप मच गया। बदहवास पत्नी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पीरू की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।