फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wi fi

शहरवासियों को मुफ्त वाई फाई की सुविधा देगा नगर पालिका

Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
wi fi
बाराबंकी। शहर में पहली बार लोगों को फ्री वाईफाई सेवा का लाभ मिलने जा रहा है। नगर पालिका शहर के लोगों को फ्री वाईफाई की सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए जल्द ही शहर में किसी एक स्थान को चिह्नित करने की तैयारी चल रही है। हाईस्पीड इंटरनेट के जरिए लोग जहां अपने मोबाइल के जरिए मनोरंजन का लाभ उठा सकेंगे। वहीं कामकाजी लोगों को भी इसके जरिए अपना कार्य निपटाने की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अगर आप इंटरनेट चलाते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। शहर में अब वाईफाई की मुफ्त सुविधा मिलने जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले माह के प्रथम सप्ताह में वाईफाई की सुविधा शहरवासियों को मिलना शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत रोडवेज बस अड्डे से होगी या फिर किसी अन्य स्थान पर, इसके लिए नगर पालिका जल्द ही शहर में कोई एक स्थान चिह्नित करने की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो शहर में सात हजार जीबी का डाटा एक दिन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। चिह्नित स्थान पर लगने वाले वाईफाई में लगभग 40 हजार रुपये का खर्च आने का अनुमान बताया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिमाह आने वाले बिल का भुगतान नगर पालिका द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शहरवासियों को वाईफाई की सुविधा मिलने से जहां लोगों को चिह्नित स्थान पर मोबाइल के जरिए मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं लैपटॉप या फिर अपने डिजिटल मोबाइल से कामकाजी लोग भी काम निपटा सकेंगे।

शहर में वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए शहर में किसी स्थान को चिह्नित कर वहां वाईफाई की सुविधा लोगों को मुफ्त में दी जाएगी। संभवत: अगले माह से इसका लाभ मिलने लगेगा।
-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed