{"_id":"69110201869ee073e1078f1e","slug":"why-did-teams-from-32-districts-not-participate-in-the-state-level-competition-an-investigation-has-begun-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151541-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 32 जिलों की टीमें क्यों नहीं आई...शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 32 जिलों की टीमें क्यों नहीं आई...शुरू हुई जांच
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई, लेकिन इस आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ अब उन जिलों की जांच में जुट गया है जिन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। कुल 75 जिलों में से केवल 43 जिलों की टीमें बाराबंकी पहुंच सकीं।
संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जिन जिलों की टीमें नहीं आईं उनसे संपर्क किया जा रहा है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किन कारणों से वे भाग नहीं ले पाए। खिलाड़ियों की अद्यतन सूची तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य की प्रतियोगिताओं में कोई जिला वंचित न रहे। उन्होंने आशंका जताई कि संसाधनों की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। उनके अनुसार आर्चरी का एक धनुष तीन लाख रुपये तक का आता है।
इससे पहले सात नवंबर को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संघ के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने 35 जिलों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जिन जिलों की टीमें नहीं पहुंचीं, उनके अध्यक्ष और सचिव उनसे सीधे फोन पर संपर्क करें और कारण बताएं। सूत्रों के मुताबिक जहां-जहां तीरंदाजी की टीमें निष्क्रिय हैं, वहां नए खिलाड़ियों का चयन और संघ पदाधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की तैयारी की जा रही है।