फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   When Abhudaya showed the way, many had a better future

Barabanki News: अभ्युदय ने दिखाई राह तो कई का संवरा भविष्य

Mon, 16 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
When Abhudaya showed the way, many had a better future
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के जरिए जरूरतमंद मेधावियों को तैयारी करने के लिए बेहतर प्लेटफार्म मुहैया कराने का उद्देश्य सफल होता दिखने लगा है। अभ्युदय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करने वाले 10 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपना भविष्य संवारा है। इसके चलते ही अभ्युदय कोचिंग में अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, सीडीएस, नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी परेशानियां उठाना पड़ती थी। आर्थिक चुनौतियों के साथ उचित मार्गदर्शक व पठन पाठन का सुविधा न मिल पाने के कारण प्रतिभा होने के बावजूद इन प्रतिभागियों को मनचाही सफलता नहीं मिलती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ऐसे प्रतिभाशाली मेधावियों की मदद के लिए अभ्युदय कोचिंग की योजना शुरू की गई थी। यहां से तैयारी करने वाले संदीप कुमार, श्रेजल शुक्ला, नितेश मौर्या, अशोक कुमार वर्मा, कमला कांत व अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा, काजल पटेल ने बिहार में शिक्षक, अल्का ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क, योगेश यादव ने शिक्षक व फॉरेस्ट गार्ड, यशी सिंह ने लेेखपाल व शिक्षक के पद पर सफलता हासिल कर अपना भविष्य संवारा है।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग के समन्वयक सुमित तिवारी ने बताया कि यहां विषयवार विशेषज्ञों द्वारा तैयारियां कराई जाती है। अभ्यर्थियों की दुविधाओं का सक्षम स्तर पर समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में कुल 386 विद्यार्थियों का पंजीकरण है।वर्तमान में राजकीय पुस्तकालय बाराबंकी में यूपीएससी और यूपीएसएसएससी की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें 60 प्रतिभागी आ रहे हैं। अटल आवासीय विद्यालय सनौली में 60, तीरगांव में 80 बच्चे नीट और जेईई की तैयारी कर रहे हैं। शहर के दयानंदनगर में डीएवी हायर सेकेंड्री स्कूल में यूपीपीसीएस, पीसीएस जे समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए 60 अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed