फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wellness center

हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर मिलेगी जच्चा-बच्चा को सुरक्षा

Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
wellness center
बाराबंकी। प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं की सेहत को लेकर काफी गंभीर है। मातृ शिशु मृत्युदर पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटरों को जच्चा-बच्चा सुरक्षा केंद्र के रुप में तब्दील किया जा रहा है। यहां पर आने वाली पीड़िताओं को गर्भधारण करने से लेकर प्रसव तक की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। शासन ने इसके लिए इन केंद्रों पर प्रशिक्षित सीएचओ की तैनाती कर दी है और जिले में मई माह से इन केंद्रों का संचालन शुरू भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 299 हेल्थ वेलनेस सेंटर में से 268 केंद्रों पर प्रसव की सुविधा मई माह से शुरू की गई। ये अलग बात है कि यहां पर अभी तक कोई प्रसव नहीं हुआ है परंतु जिस तरह से यहां पर व्यवस्थाएं की गई हैं उससे आने वाले दिनों में प्रसव पीड़िताओं को उपचार के लिए सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

क्योंकि यहां पर प्रशिक्षित कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) की तैनाती कर दी गई है। यह प्रसव के साथ ही अन्य बीमारी की जांच व उपचार कराएंगी। क्योंकि इन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित किए जाने के बाद ही सेंटर पर तैनाती दी जा रही है। यदि बहुत ही क्रिटिकल केस न हुआ तो यहां पर छोटे-मोटे ऑपरेशन कर प्रसव कराए जा सकेंगे। जिले में संचालित हो रहे 353 सब सेंटर को पहले चरण में 268 हेल्थ वेलनेस सेंटर के रुप में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

114 पर चल रहा निर्माण कार्य
विभाग की माने तो जिले में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से 114 हेल्थ वेलनेस सेंटरों का निर्माण चल रहा है। इन सेंटरों के निर्माण का जिम्मा यूपी सिडको और आरईएस को शासन द्वारा सौंपा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ये सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे और यहां पर भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रसव पीड़िताओं को मिलने लगेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं। विभाग जच्चा-बच्चा को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। इसी के तहत 268 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर प्रसव की सुविधा शुरू करा दी गई है। अन्य सब सेंटरों को भी बहुत जल्द हेल्थ वेलनेस सेंटरों के रुप में तब्दील कर दिया जाएगा। शासन के आदेश पर इस दिशा में भी तेजी से कार्य चल रहा है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed