फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Welcome to Abhinandan Yatra

Barabanki News: अभिनंदन यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Abhinandan Yatra
फतेहपुर (बाराबंकी)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को लेकर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए।
विज्ञापन


सीतापुर जिले की तहसील महमूदाबाद में सीता इंटर काॅलेज की हाईस्कूल की छात्रा प्रियांसी सोनी ने यूपी बोर्ड परीक्षा मेें प्रथम स्थान लाकर यूपी टॉप किया है। मंगलवार को अभिनंदन यात्रा का फतेहपुर तहसील क्षेत्र के डफरपुर में डॉ. रामकुमार गिरि, शाहपुर में दिनेश सिंह तोमर, बड्डूपुर,भगौली में राजेश मिश्र, मदनपुर में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा, अखिलेश चंद्र शास्त्री, फतेहपुर तहसील में बार संघ अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, राजीव नयन तिवारी, हेमंत दास, बेलहरा में महेश मिश्र, करुणा शंकर शुक्ल, पंकज जैन ने स्वागत किया।
विज्ञापन



टॉपर को देखने के लिए लोग रास्ते में व छतों पर खड़े रहे। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए। वहीं क्षेत्र के भद्रास, कटघरा, मुंडा गोपाल, बिहुरा चौराहा, मोहारी पुलिया समेत कई स्थानों पर फूल और मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रा प्रियांसी सोनी ने कहा कि जिस तरह हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसी तरह आगे की परीक्षाओं में अपने गुरुजनों के निर्देशन में कड़ी मेहनत कर अच्छा परिणाम लाने का प्रयास रहेगा। वहीं काॅलेज के चेयरमैन रमेश बाजपेई ने बताया कि प्रियांसी बहुत ही मेहनती छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बड्डूपुर में हाईस्कूल में यूपी टॉप छात्रा को प्रबंधक समिति द्वारा गाड़ी में बिठा कर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed