फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Weighing machines of four shops sealed for short weighing

Barabanki News: घटतौली में चार दुकानों की तौल मशीनें सील

Mon, 31 Aug 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Weighing machines of four shops sealed for short weighing
बाराबंकी। रक्षाबंधन पर मिठाई बेचने के नाम पर ग्रहाकों को जमकर लूटा गया। शहर के चार प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान पर बाट माप निरीक्षक ने घटतौली पकड़ी। इस पर इनकी तौल मशीनों को सील करते हुए 10-10 हजार रुपये का चालान काटा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसा मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाट माप निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि डीएम आवास के सामने संचालित बिंद्रा स्वीट्स, छाया चौराहा पर सरस्वती स्वीट्स, रेलवे स्टेशन पर विश्वनाथ स्वीट्स और सांई स्वीट्स की जांच की गई तो घटतौली पकड़ में आई। जांच में इनके यहां से 50 से सौ ग्राम प्रति किलो की घटतौली की जा रही थी।
विज्ञापन


इन प्रतिष्ठान पर त्योहार के दौरान 750 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक मिठाई बेची गई। काजू कतली और मेवाबाइट 1200 से 1400 रुपये प्रति किलो है। इस प्रकार 100 से 150 ग्राम वजन के डिब्बों की कीमत 15 से 20 रुपये होती है, लेकिन मिठाई के साथ यही डिब्बे 75 रुपये से 150 रुपये में बिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बिंद्रा स्वीट्स पर एक किलो में 94 ग्राम, सरस्वती स्वीट्स पर 104 ग्राम, सांई स्वीट्स पर 122 ग्राम और विश्वनाथ स्वीट्स पर 110 ग्राम प्रति किलो की घटतौली पकड़ी गई। बताया कि आधा किलो मिठाई की तौल पर मशीन 560 ग्राम दर्शा रही थी, जबकि डिब्बे का वजन 150 ग्राम से अधिक था।

इस हिसाब से ग्राहकों 410 ग्राम मिठाई दी गई। इस पर इनकी तौल मशीनों को सील कर दिया गया है और 10-10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही दोबारा घटतौली मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed