फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

तापमान पहुंचा 4 डिग्री, शीतलहर में ठिठुरे लोग

Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। कड़ाके की ठंड के बीच हुई बूंदाबांदी से जिले का तापमान और गिर गया। दिनभर शीतलहर का प्रकोप होने से पूरा दिन लोग ठंड से बेहाल रहे। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली मगर ज्यादा राहत नहीं दे पाई। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा फैल गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की व मध्यम बरसात की संभावना जताई है। शीतलहर से भी निजात नहीं मिलेगी। कड़ाके की ठंड के कारण लोग अलाव के पास बैठे रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन बेहाल है। पशु-पक्षी भी सर्दी के इस मौसम में परेशान हैं। अलाव के अलावा लोग घरों में हीटर व ब्लोवर के सहारे ठंड से छुटकारा पाने में लगे हैं। बृहस्पतिवार की भोर मौसम में और परिवर्तन हुआ। आसमान में धुंध छाई थी और अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे तापमान और गिर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के कारण इस समय गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। टोपी, मफलर व जैकेट की खरीदारी जमकर हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 व 22 जनवरी को भी जिले में हल्की या मध्यम बरसात हो सकती है। ठंड से अभी कई दिनों तक निजात न मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed