फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड

Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। दिन में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। शाम होते ही ठंड बढ़ने की वजह से बाजार में गरम कपड़ों की मांग बढ़ गई है। वहीं शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मौसम में शुक्रवार को अचानक बदलाव आ गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। सर्द हवा के चलने तथा तापमान में आई गिरावट की वजह से ठंड और बढ़ गई। मौसम में आए बदलाव के चलते बाजार में भीड़ बढ़ गई और लोग गरम कपड़ों की खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप तो निकली लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला सकी। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक गए और देखते ही देखते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। प्रशासन द्वारा गरीबों, मजदूरों को ठंड से बचाव के लिए शहर में कुछ जगहों पर अस्थाई रैन बसेरे बनवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों आदि को दिक्कत न हो। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन का तापमान 25 डिग्री तो रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में अभी और गिरावट आएगी। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे लगा दिया धान
क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का आलम ये है कि खरीदे गए धान को क्रय केंद्रों के बाहर खुले आसमान के नीचे लगा दिया गया है। यदि मामूली बारिश भी होती है तो इस धान के भीगने की पूरी संभावना हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र के हुसैनाबाद, सिद्धौर क्षेत्र के उस्मानपुर और त्रिवेदीगंज क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों पर खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे लगा दिया गया है।
क्रय केंद्र प्रभारियों ने इस धान को तिरपाल से ढकने की भी सुध नहीं ली है। इससे यदि बारिश होती है तो इस धान का भीगना तय है। जबकि केंद्र प्रभारियों का कहना कि राइस मिल मालिक धान की उठान नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह ये धान खुले में लगाना उनकी मजबूरी है।

इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीदे गए धान को सुरक्षित व तिरपाल से ढक कर रखने के आदेश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed