{"_id":"5ff9fc508ebc3e33d272bcbc","slug":"weather-barabanki-news-lko5590396190","type":"story","status":"publish","title_hn":"और लुढका पारा, शाम को बूंदाबांदी के बीच बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और लुढका पारा, शाम को बूंदाबांदी के बीच बढ़ी ठंड
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इस बीच दोपहर में कुछ समय के लिए धूप तो निकली लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। पूरे दिन चली सर्द हवा से जहां लोग बेहाल दिखाई दिए वहीं शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ जाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं है और चिन्हित स्थानों पर भी अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दो दिनों से पारे में बराबर गिरावट आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं सर्द हवा के चलने से ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन पूरे दिन चली सर्द हवा और शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड और ज्यादा बढ़ गई जिससे लोग परेशान हो उठे।
सर्दी भले ही बढ़ गई हो लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों का आरोप है चिन्हित स्थानों पर भी अलाव नहीं जलवाए जाने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को हो रही हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस बाबत एसडीएम सदर अभय पांडेय का कहना है कि चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए हैं।