फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

पांच डिग्री लुढ़का पारा, कोहरे ने किया परेशान

Sat, 09 Jan 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। पिछले दो दिनों से निकल रही तेज धूप के बाद शुक्रवार को सुबह अचानक मौसम में बदलाव आ गया और पारा पांच डिग्री लुढ़ककर 24 डिग्री पहुंच गया। सुबह आसमान साफ रहा लेकिन देखते ही देखते कोहरा छा गया। वहीं बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप तो निकली लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। शाम होते ही फिर कोहरा गिरने और ठंड बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन भी मौसम में आए बदलाव के बाद लापरवाह हो गया जिससे शहर में कई स्थानों पर जल रहे अलाव की आग पूरी तरह ठंडी पड़ चुकी है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से सभी हैरान हो उठे। क्योंकि पिछले दो दिनों से जिस तरह से दिन में तेज धूप निकल रही थी और पारा चढ़ने लगा था उसे लोग यहीं कहने लगे थे कि यदि मौसम का यही हाल रहा तो ठंड सिर्फ सुबह और शाम की रह जाएगी। लेकिन अचानक मौसम में बदलाव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आसमान साफ रहा लेकिन आठ बजे ही कोहरा गिरने लगा और वह भी इतना जबरदस्त कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पूरे दिन बादल छाए रहे। इस बीच धूप तो निकली लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। जिससे शाम होते ही कोहरा गिरने और ठंड बढ़ने से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री था। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हवा भी सामान्य गति से चलेगी। इधर, एसडीएम सदर अभय पांडेय का कहना है कि मौसम में आए बदलाव को देखते हुए नगर पालिका को चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed