फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Water will reach door to door in the village too

गांव में भी घर-घर पहुंचेगा पानी

Mon, 18 Jan 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Water will reach door to door in the village too
हैदगरढ़ (बाराबंकी)। शहर की तरह ग्रामीणों के घरों तक जल्द ही पानी पहुंचेगा। जिन पंचायतों में पहले विभिन्न योजनाओं से टंकी बनाकर पाइप लाइन बिछाई गई थी, उनके पुनरोद्धार व पाइप लाइन बिछाने का काम जल जीवन मिशन के तहत जल निगम विभाग ने शुरू करा दिया है। अन्य सभी पंचायतों में राज्य स्वच्छता मिशन के तहत टंकी निर्माण व आपूर्ति पाइप बिछाने का जिम्मा कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के वर्ष 2024 तक हर घर जल योजना के तहत जिले में तेजी से काम शुरू हो गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम से 81, राज्य ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम से 41, मल्टी सेक्टोरियल पेयजल कार्यक्रम से नौ तथा पुनर्गठन पेयजल योजना से नगर पंचायत जैदपुर व बंकी में पानी सप्लाई के लिए टंकी बनाई गई थी। इनमें 89 का संचालन ग्राम पंचायत से किया जा रहा है जबकि 44 जल निगम के पास हैं।
विज्ञापन

वर्षों से स्थापित इन टंकियों में से ज्यादातर का संचालन पूरी तरह से ठप है। इनमें पचास योजनाओं का चयन पहले चरण में जल जीवन मिशन के तहत किया गया है। क्षेत्र में सोनिकपुर, लाही, चौबीसी, अंसारी, रौली, नरौली, बरावां, इस्लामपुर, सिधियावां असंद्रा में जल निगम से पाइप बिछाई जा रही है। विभाग के अवर अभियंता आरएन सिंह का कहना है कि प्रथम चरण का काम 31 मार्च तक पूरा कराने का लक्ष्य मिला है। टीमें बनाकर रात-दिन काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम से निर्मित कई पेयजल योजनाओं से ग्रामीणों को एक भी दिन पानी नहीं मिला। त्रिवेदीगंज के मोहम्मदपुर में करीब डेढ़ दशक पहले टंकी का निर्माण हुआ था। ग्राम पंचायत ने संचालन का जिम्मा भी संभाल लिया लेकिन ग्रामीणों को पानी नहीं मिला। लाही, पोखरा, सोनिकपुर व सिधियावां आदि पंचायतों में लाखों खर्च के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल सका। अब विभाग दोबारा इनका पुनरोद्धार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed