{"_id":"6148dd978ebc3e5009003ebd","slug":"water-logging-barabanki-news-lko5964789181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा लगाकर पानी निकलवा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा लगाकर पानी निकलवा रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदपुर (बाराबंकी)। पिछले छह दिनों से कई गांवों में बिजली नही आ रही है। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी किसी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। अब ग्रामीणों ने खुद ही चंदा लगाकर इलाकों में लगा पानी निकलवाने का काम शुरू किया है।
जैदपुर विद्युत उपकेंद्र से चार फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन 16 सिंतबर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में पानी भर गया था। काफी नीचे रखे ट्रांसफार्मर भी जलभराव की चपेट में आ गए थे। ग्राम पंचायत टेसवा सलेमचक में पिछले छह दिनों से बिजली नही पहुंच रही थी।
सोमवार को ग्रामीणों ने बीस-बीस रूपये जमा करके डीजल खरीदकर इंजन द्वारा ट्रांसफार्मर के पास भरे पानी को निकाला। कस्बे में कई जगह तार नीचे हो गए हैं, लेकिन उनको ऊंचा तक नहीं कराया जा रहा है। मोहल्ला छेदाकटरा में रखा छोटा ट्रांसफार्मर सही से काम नहीं कर रहा है। जिससे उपभोक्तओं के घर के पंखे व मोटर तक नही चल पाए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की सुविधा नही मिल रही है, क्योंकि अधिकारी समस्या को हल करने के लिए ऊपर के अधिकारियों को दिक्कत अवगत नही कराते हैं।
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति
हैदरगढ़। बारिश में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई है। टूटे बिजली पोल बदल कर लाइन दुरुस्त नहीं किए जाने से पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। बारिश के कारण विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से दो दर्जन से अधिक पोल टूट गए थे।
कस्बा सहित पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय कर्मियों के प्रयास से सबस्टेशन के सभी फीडरों को बिजली संचालित करने का दावा विभाग कर रहा है। लेकिन कई गांवों में टूटे विद्युत पोल नहीं बदले जाने से सोमवार तक अंधेरा छाया रहा। विद्युत उपकेंद्र भिलवल से जुड़े दौलतपुर, कोलवा, शेखवामऊ को गई विद्युत लाइन के चार खंभे टूटे होने से लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है।
गांव के रविंद्र, संजय, रामफेर, सरवन, राकेश, दयाशंकर, देवनारायण ने कहा कि शिकायत के बाद भी पोल बदलकर लाइन सही नहीं की गई है। हैदरगढ़ ग्रामीण सबस्टेशन से जुड़ी ग्राम पंचायत सतरही के गढ़ी, पूरे लट्ठन में बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रधान राजन सिंह ने ऊर्जामंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुधार कराने की मांग की है। (संवाद)