फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Voters elect representatives

प्रतिनिधि चुनने बूथों पर उमड़े वोटर

Sat, 17 Oct 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 17 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में करीब 66 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1780 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में जिला पंचायत सदस्य के 12  पदों के लिए 147 उम्मीदवार तथा क्षेत्र पंचायत के 290 पदों के लिए 1633 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन



तीनों ब्लॉकों के करीब 679 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया के साथ तीनों ब्लॉकों में पहुंच मतदान की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन




तीसरे चरण के मतदान में जिले के तीन ब्लॉकों हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में शनिवार को करीब 66 फीसदी मतदान हुआ। 679 मतदेय स्थल पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।   मतदान में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सभी ने घर से निकल कर पहले मतदान किया। इसके बाद वह दूसरे काम पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दो विवादों छोड़कर बाकी मतदान पूरी तरह शांति से हुआ। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया के साथ दिनभर तीनों ब्लॉकों में पहुंच मतदान की स्थिति का जायजा लेते रहे। तीसरे  चरण के लिए 288 मतदान केंद्र, 679 मतदेय स्थल, 9 जोनल और 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।



यहां पर 17 अतिसंवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील 12 और संवेदनशील 25 मतदान केंद्र थे। इन पर विशेष नजर रखी गई। इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए 147 उम्मीदवार तथा क्षेत्र पंचायत के 290 पदों के लिए 1633 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला शनिवार को मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed