फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

40 हजार बढ़ गए मतदाता, तीन से पांच हो सकती है ओबीसी सीटें

Thu, 03 Nov 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। नगर निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जिले की एक नगर पालिका व 13 नगर पंचायतों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। सात नगर पंचायतों का परिसीमन होने के बाद उनमें ओबीसी को लेकर रैपिड सर्वे तेज हो गया है।
विज्ञापन

इस बार करीब 40 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। सीमा विस्तार के कारण वार्डों की संख्या भी 195 से 201 हो गई है। चेयरमैन पद के लिए ओबीसी की सीटें तीन से पांच होने की संभावना है। फिलहाल सबकी नजर आरक्षण पर है।
विज्ञापन

इस बार नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत बंकी, नगर पंचायत रामसनेहीघाट, नगर पंचायत फतेहपुर, नगर पंचायत रामनगर, नगर पंचायत जैदपुर व नगर पंचायत सुबेहा का सीमा विस्तार किया गया है। इन निकायों के आसपास के दो दर्जन गांवों को टाउन में शामिल कर लिया गया है। इससे करीब एक लाख आबादी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को निकायों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। इसके अनुसार, इस बार पिछली बार की अपेक्षा करीब 40 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। जबकि वार्डों की संख्या 195 से बढ़कर 201 हो गई है। जिन सात निकायों में सीमा विस्तार हुआ है उनमें ओबीसी को लेकर रैपिड सर्वे तेज हो गया है। नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत रामसनेहीघाट व बंकी का रैपिड सर्वे पूरा हो चुका है।
बाकी में पूरा होने वाला है। इसी के आधार पर चेयरमैन व वार्ड के सभासद पद के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, बढ़ी जनसंख्या व मतदाता के हिसाब से चेयरमैन पद के लिए ओबीसी की सीटें तीन से पांच हो सकती हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची सभी नगर पंचायतों तक पहुंचाई जा रही है।
रामसनेहीघाट में पहली बार चुनाव
रामसनेहीघाट को पिछले साल ही नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यह तहसील मुख्यालय की नगर पंचायत है। यहां करीब 20 हजार आबादी है। अधिकारियों के अनुसार, यहां पहली बार चुनाव होना है। रैपिड सर्वे पूरा हो चुका है।

तो इस तरह होगा वार्डों का आरक्षण
अधिकारियों के अनुसार, रैपिड सर्वे पूरा होने के बाद निकायों के वार्डों की नंबरिंग की जाती है। सबसे ऊपर एससी महिला, फिर एससी पुरुष और इसके बाद ओबीसी महिला का नंबर आता है। इसके बाद ओबीसी पुरुष व आखिरी में सामान्य वार्ड रखे जाते हैं। परिसीमन व रैपिड सर्वे के बाद इसी क्रम में वार्डों का आरक्षण होगा।
पिछले साल यह था चेयरमैन पद का आरक्षण-
नगर पालिका नवाबगंज- सामान्य महिला
रामनगर- सामान्य
दरियाबाद- ओबीसी
सिद्घौर- एससी
सतरिख- सामान्य
बेलहरा- सामान्य महिला
हैदरगढ़- समान्य महिला
सुबेहा- ओबीसी
फतेहपुर- सामान्य महिला
टिकैतनगर- सामान्य
बंकी- सामान्य
देवा- ओबीसी
जैदपुर- ओबीसी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed