फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

2829 बूथों पर हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि पर बुधवार को ठंड और कोहरे के बीच जिले के 2829 बूथों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। सर्द मौसम के चलते कुछ बूथों पर बीएलओ तो कहीं मतदाता देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

मतदाता सूची में अपना नाम देखकर पहली बार मतदाता बने युवाओं के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। अनंतिम प्रकाशन के बाद भी अधिसूचना जारी होने तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा सकेगा। अब तक 22 लाख 95 हजार 987 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले शुद्ध मतदाता सूची तैयार किए जाने को लेकर एक माह तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2829 बूथों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड और कोहरे के बीच बीएलओ अपने बूथ पर पंजीकृत मतदाता सूची लेकर कुछ देरी से जरूर बूथों पर पहुंचे लेकिन इसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक एक-एक कर सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम देखने पहुंचे। इस दौरान कई बूथों पर पहुंचे नए वोटर अपना नाम देखकर खासा उत्साहित दिखे।
सिरौलीगौसपुर तहसील के उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में सुबह 10 बजकर 9 मिनट पर नोटिस बोर्ड पर मतदाता सूची चस्पा की गई। जिसे देखने के लिए मतदाताओं का आना शुरू हो गया था। इसी तरह रामनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खजूरिहा में सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक सूची चस्पा नहीं की जा सकी थी।
बीएलओ रामविलास ने बताया कि सूची नहीं मिली है। इसी तरह सभी बूथों पर थोड़े बहुत कमियों के बीच मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया। अनंतिम प्रकाशन के बाद जिले में 22 लाख 95 हजार 987 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज है।
नामांकन के अंतिम दिन तक शामिल होंगे छूटे नाम
विधानसभा चुनाव में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को हर हाल में मताधिकार का अधिकार मिले और लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट करने में कोई अछूता न रहे इसके लिए आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची तैयार करने के लिए पुनरीक्षण अभियान युद्धस्तर पर चलता है।
बुधवार को मतदाता सूची के अंतिम सूची के बाद भी अगर कोई व्यक्ति या महिला का नाम सूची में शामिल होने में छूट गया तो नामांकन के अंतिम दिन तक उसका नाम शामिल हो सकता है। इसके लिए तहसीलस्तर पर आवेदन करना होगा।

मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 2829 बूथों पर हो गया है। जिसमें 22.95 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसके बाद भी अगर किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल होने में रह गया है। तो वह नामांकन के अंतिम तिथि तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है। इसके लिए तहसीलस्तर पर आवेदन करना होगा।
-राकेश कुमार सिंह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed