फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

नए वोटरों को मिलेगी वोटर गाइड, डाक से पहुंचेगा घर

Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। मतदान करने का अधिकार पाने वाले युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान में कोई दिक्कत या शंका न हो इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग जिले के 15 हजार से अधिक नए मतदाताओं को वोटर गाइड उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही उन्हें रंगीन प्लास्टिक कोटेड पहचान पत्र भी मिलेेगा। वोटर गाइड और पहचान पत्र उनके घर पर डाक विभाग के माध्यम से पहुुंचाने की व्यवस्था की गई है। निर्वाचन विभाग को वोटर गाइड की उपलब्धता हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 22 लाख 95 हजार 987 मतदाता हैं। इनमें 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 15 हजार से अधिक युवाओं को पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला है। इन युवा मतदाताओं को ईवीएम से मतदान करने में किसी प्रकार की दिक्कत या मन में हो रहे शंका को दूर करने के लिए इस बार इन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर गाइड देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस गाइड में ईवीएम के बैलेट और कंट्रोल यूनिट के साथ वीवी पैट के कार्यों के संबंध में पूरी जानकारी के साथ कब और कैसे बटन दबाकर अपने पसंदीदा चेहरे को मतदान करना है, आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मतदान को लेकर वोटरों के संबंध में आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग को जरूरत के अनुसार वोटर गाइड की उपलब्धता आयोग द्वारा कराई गई है। वहीं 90 हजार मतदाता पहचान पत्र भी मिले हैं। इन्हें डाक विभाग के माध्यम से नए वोटरों के घर तक भेजा जाएगा।

डाक से भेजे जाने वाले लिफाफे में शपथ पत्र भी
नए मतदाताओं को भेजे जाने वाले लिफाफे में वोटर गाइड और पहचान पत्र के साथ इस बार शपथपत्र भी भेजा जाएगा। यह शपथ पत्र मतदान करने के प्रति जागरूक करेगा। इसके साथ ही आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दिन युवा इसे पढ़कर मतदान करने की शपथ भी लेंगे।
नए मतदाताओं को वोटर गाइड और शपथ पत्र मिलेगा। इसकी उपलब्धता हो गई है। तहसील स्तर से डाक के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इसमें पहचान पत्र भी शामिल रहेगा।
-डॉ. राजेश कुुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed