फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

पांच साल में बढ़ गई 82 हजार महिला मतदाता

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। इस बार विधानसभा चुनावों में जिले में महिला मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। करीब पांच साल में जिले में 74 हजार नई महिला मतदाता सूची में शामिल हुई हैं। माना जा रहा है कि इनमें अधिकतर युवतियां हैं। बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी। नए मतदाता अब सूची में अपना नाम देखने को बेकरार हैं। बीते चुनाव से इस चुनाव तक कुल मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो 1 लाख 44 हजार 519 मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुल 10,80,823 महिला मतदाताओं में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में 183609, रामनगर में 156624, बाराबंकी में 183018, जैदपुर में 188134, दरियाबाद में 194647, हैदरगढ़ में 166050 व आंशिक रुदौली में 8741 महिला मतदाता इस बार हैं। वर्ष 2017 की बात करें तो बढ़ी महिला मतदाताओं में अधिकतर नए मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिन्होंने 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र पार की ली है। पिछले चुनाव में किशोर उम्र के लोग इस बार मतदाता बनकर वोट करने को आतुर दिख रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार बताते हैं कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी वोटर बनने घटने काम जारी रहेगा। जब तक अधिसूचना जारी नहीं होती यह प्रक्रिया चलती रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर बनने में भी पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
खास बात तो यह है कि इन पांच सालों में जितनी महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी उतनी पुरुषों की भी नहीं। इस बार पुरुष मतदाताओं की संख्या 1215084 है जबकि वर्ष 2017 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1153393 थी। अर्थात पांच सालों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 61691 बढ़ी। जो कि महिला मतदाताओं से कम है। साफ जाहिर है कि बीते पांच साल में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा मतदाता बनने में भी आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed