फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   viral fever

अस्पताल में उमड़ी भीड़, सबसे ज्यादा वायरल बुखार से पीड़ित

Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
viral fever
बाराबंकी। जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते सोमवार को एक बार फिर इमरजेंसी बुखार पीड़ितों से फुल हो गई। इसकी जानकारी के बाद सीएमएस ने इमरजेंसी पहुंचकर वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और मौके पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाली मरीजों की संख्या सोमवार को करीब 1620 रही। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के थे वहीं बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या भी करीब 20 रही। लेकिन रविवार को अवकाश की वजह से वायरल बुखार के मरीज इमरजेंसी में काफी ज्यादा आ गए थे जिसके चलते इमरजेंसी फुल हो गई और नए मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं बचे।
विज्ञापन

जिसकी जानकारी पर सीएमएस ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना तथा जिनकी हालत में सुधार हो रहा था उन मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कराया। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीके सिंह का कहना है कि अस्पताल में वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात के सख्त निर्देेश सभी चिकित्सकों को दिए गए हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं व अन्य संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed