{"_id":"6a46c6d225a9ceeea50f060b","slug":"village-turned-into-a-garrison-last-rites-held-under-police-guard-six-taken-into-custody-barabanki-news-c-315-1-brp1006-172922-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गांव बना छावनी, पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार, छह हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गांव बना छावनी, पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार, छह हिरासत में
Fri, 03 Jul 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बरावां ग्राम पंचायत के पूरे मेहबान गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले बुजुर्ग मृतक भगवानदीन (65) का शव गांव पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए करीब डेढ़ घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा।
कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार कराया जा सका। बुधवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में भगवानदीन की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रामावती (60) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। घटना में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हुए हैं।
संभावित तनाव को देखते हुए गुरुवार सुबह से ही पूरे मेहबान गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद यहीं से कड़ी सुरक्षा में दोपहर करीब ढाई बजे भगवानदीन का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के बीच परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार प्रियंका शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, लोनीकटरा थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर अंतिम संस्कार हो सका। एसएचओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के मुकदमे में नामजद 12 आरोपियों में से चार पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
मृतक के बेटे राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनके पिता पर हथौड़े से हमला किया गया था। उन्होंने बरावां निवासी रामदयाल, रामसेवक, पूतू व इनकी पत्नी, छोटे, भवानी व इनकी पत्नी, दीपू, रिंकू, पिंटू व रामदत्त के दो दामाद के शामिल होने तथा पूर्व प्रधान मुकेश प्रताप सिंह उर्फ पिंटू पर उकसाने का आरोप लगाया है।
पति के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकीं रामावती
घटना में गंभीर रूप से घायल भगवानदीन की पत्नी रामावती को बुधवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। बृहस्पतिवार को उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन वह पति के अंतिम संस्कार से पहले गांव नहीं पहुंच सकीं।
एक दूसरे पर लाठियां बरसाते वीडियो वायरल
पूरे मेहरबान गांव में हुई इस घटना का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें लोग एक दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं। वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इसे जांच में शामिल किया जाएगा।