{"_id":"6567957ac43fe3934d01fbd8","slug":"village-talents-shine-in-the-stadium-barabanki-news-c-315-1-brp1006-9053-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्टेडियम में चमकीं गांव की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्टेडियम में चमकीं गांव की प्रतिभाएं
Thu, 30 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। जिले भर से आए नौनिहालों ने दौड़, कूद, गोला व चक्का फेंक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नंगे पांव दौड़ रहे बच्चों को देखकर लगा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं। हालांकि इस दौरान अव्यवस्थाएं हावी रहीं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
स्टेडियम में सुबह से ही चहल पहल थी। जिले के सभी 15 ब्लॉकों के बच्चों को लेकर शिक्षक पहुंचे। गांवों से आए बच्चे स्टेडियम में प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित थे। पूरा दिन उच्च प्राथमिक स्तर की एथेलेटिक्स इवेंट की स्पर्धाएं हुईं।
शाम को परिणाम घोषित किए गए। इसमें बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेशमी, 200 मीटर में शुबी, 400 मीटर में नैंसी, 600 मीटर में रेशमी, लंबी कूद में जूही, ऊंची कूद में पारुल शुक्ला, गोला फेंक में मोहिनी वर्मा, चक्का फेंक में खुशी ने बाजी मारी। जबकि बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हरिशंकर, 200 मीटर में प्रभात पाठक, 400 मीटर में शिवम, 600 मीटर में अंकुल यादव, लंबी कूद में रमन, ऊंची कूद में अरुण कुमार, गोला फेंक में जुनैद और चक्का फेंक में रजित कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन
रिले रेस के बालिका वर्ग में हरख ब्लॉक ने पहला, फतेहपुर ब्लॉक ने दूसरा और बालक वर्ग में फतेहपुर ने पहला तो बंकी ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर बीईओ हरख अर्चना, बीईओ त्रिवेदीगंज जैनेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक, राजेंद्र त्रिपाठी, ऋषि टंडन, मनोज चौधरी, आनंद पांडे, दिवाकर गांधी मौजूद रहे।
कोई नहीं पहुंचा उद्घाटन करने, आमंत्रण पत्र तक नहीं बंटे
परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर गरीब बच्चे ही पढ़ते हैं। लेकिन बुधवार को इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन करने तक के लिए किसी को नहीं बुलाया गया। 16 खंड शिक्षा अधिकारियों में 14 पहुंचे ही नहीं। स्टेडियम के एक कोने में आनन-फानन में बालू डालकर ऊंची कूद कराई गई। बड़ी मुश्किल से कोरम पूरा करने के लिए एक एंबुलेंस खड़ी कर दी गई। मजे की बात यह थी कि एक ओर प्रतियोगिता चल रही थी तो आमंत्रण पत्र लाए गए। इसमें 30 नवंबर को प्रतियोगिता का आयोजन दर्शाया गया। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों में कहासुनी भी देखने को मिली।