फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   village

लापता होने के पोस्टर लगे तो गांव पहुंचे विधायक

Mon, 17 May 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
village
कोटवाधाम (बाराबंकी)। रामनगर विधानसभा के विधायक शरद अवस्थी के विरोध में गांव में लोगों ने उनके लापता होने का पोस्टर चस्पा कर दिया। ग्रामीणों ने यह भी एलान किया कि जो विधायक का पता बताएगा उसको एक हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। जब रविवार को विधायक को जानकारी हुई तो वह सीधे उस गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक का कहना है कि वह निरंतर क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा करने का काम कर रहे है।
विज्ञापन

मामला बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अद्रा गांव का है। विधायक के कार्यों से नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रत्येक दरवाजे पर पोस्टर चस्पा कर लापता विधायक की तलाश में विरोध जुलूस भी निकाला। यह पोस्टर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो गांव पहुंच कर बदोसराय पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई। ग्रामीण जयराम सिंह का कहना है कि जब से माननीय जी जीते हैं तब से लेकर आज तक गांव नहीं आए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर विरोध भी किया गया है। रणंजय सिंह का कहना है की मेरे गांव हर बार बरसात में डूब जाता है गांव के बाहर नाला है मगर कभी भी उसकी सफाई नही हुई। इनके साथ बरसाती,सचिन साहू ,प्रदीप ,हजारी ,अंकित सिंह,हरिशंकर सिंह,आदि लोगो ने पूरे गांव में जुलूस निकाला कर घर-घर विरोध किया। सभी का कहना है की कोरोना महामारी से लोग रोज मर रहे है लेकिन न तो कोई जांच है न कोई दवा इसी का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पहुंच विधायक ने ग्रामीणों से की बात
खुद के लापता होने के पोस्टर चस्पा होने का मामला सुर्खियों में आने के बाद रविवार दोपहर में अद्रा गांव पहुंचे विधायक शरद अवस्थी ने लोगों से बात कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। विधायक को गांव में भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बात विधायक के सामने रखी और गांव में नाली, खडंजा, जल निकासी, सैनिटाइजर का छिड़काव और मरीजों को दवा दिलाए जाने की बात कही। इस पर विधायक ने तुरंत सीएमओ को दूरभाष से सपर्क करके गांव में दवा, जांच कराने की बात कही अन्य कार्यो का एप्लिकेशन लेकर सभी का काम कराने का आश्वासन विधायक ने लोगों को दिया है। इसके साथ ही गांव में बराबर आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed