फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vidhan sabha session

Barabanki News: लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग हो चौड़ा, फतेहपुर में बने ओवरब्रिज

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
vidhan sabha session
बाराबंकी। विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को लखनऊ और सीतापुर जिले की सीमा से जुड़े कुर्सी विधानसभा क्षेत्र की तीन समस्याओं का मामला गूंजा। इसके तहत क्षेत्र से भाजपा विधायक साकेंद्र वर्मा ने फतेहपुर में बाईपास और ओवरब्रिज के निर्माण के साथ लखनऊ-महमूदबाद मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकारण कराने के लिए अलग से बजट आवंटित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधानसभा के मानसून सत्र में चर्चा के दौरान कुर्सी के विधायक का साकेंद्र प्रताप वर्मा ने क्षेत्र से जुड़ी इन तीनों ही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने बताया कि फतेहपुर तहसील मुख्यालय है और बड़ी बाजार है मगर यहां बाईपास ना होने से हजारों वाहनों को कस्बे के अंदर से हो कर गुजरना पड़ता है। इस कारण यहां के लोगों को दिन भर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि यहां ओवरब्रिज और बाईपास बन जाए तो व्यापारी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि फतेहपुर के अंदर से गुजरी मुख्य सड़क से रोजाना करीब 15 हजार छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके दृष्टिगत ही उन्होंने लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग के चौड़ीकरण की वकालत विधानसभा में पुरजोर तरह से की है। उनका कहना था कि इस सड़क से तीन जिलों बाराबंकी लखनऊ और सीतापुर के लोग सीधे जुड़ते है। इसे लेकर ढाई सौ करोड़ का प्रस्ताव लंबित है। कहा कि यह मार्ग दुरुस्त हो जाने से यातायात तो सुगम होगा ही साथ ही हादसों पर भी रोक भी लगेगी। उन्होंने तीसरा मामला बजगहनी मार्ग का उठाया। बताया कि विधानसभा में सरकार की तरफ से इन मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम के निर्देश पर भी नहीं हुई सफाई
पूर्व मंत्री व रामनगर के सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने भी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी ड्रेनों की सफाई न होने से जलमग्न हुई भूमि और फसलों का मुद्दा विधान सभा में उठाया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसात से पहले सभी ड्रेन साफ करने के निर्देश दिया था। दावा किया कि इसकी अनदेखी करते हुए ड्रेनों की सफाई का कार्य अभी तक नहीं होने से इलाके की करीब एक हजार एकड़ भूमि और फसल जलमग्न हो गई है। बताया कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में तमाम गांव वर्तमान में बाढ़ प्रभावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed