फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Verification of 321, 200 colleges did not meet the standards

Barabanki News: 321 का सत्यापन, मानकों पर खरे नहीं उतरे 200 कॉलेज

Fri, 20 Oct 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 20 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Verification of 321, 200 colleges did not meet the standards
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2023-24 की परीक्षाओं को लेकर जिले के 321 राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन कॉलेजों का सत्यापन कराया गया है। इसमें एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने बोर्ड द्वारा तय किए गए मानकों पर सत्यापन किया और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है। 200 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज बोर्ड द्वारा तय किए गए मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। अब विभाग की ओर से सत्यापन रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है, जहां सेे परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 39 राजकीय, 38 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं, इसके अलावा करीब 262 वित्तविहीन कॉलेज यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अगले वर्ष फरवरी में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए समस्त कॉलेजों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलदार, सहायक अभियंता व क्षेत्र के वरिष्ठ प्रधानाचार्य की टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


इन टीमों ने बोर्ड द्वारा तय किए मानकों के आधार पर 321 कॉलेजों का सत्यापन कराया है, जिसमें स्कूल में शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, छात्रों के बैठने की लिए सीट, स्कूल में चारदीवारी की व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। स्कूल के प्रिंसिपल का आपराधिक रिकॉर्ड देखा गया। गलियों में खुलने वाली निजी स्कूलों की खिड़कियों आदि बिंदुओं पर सत्यापन किया गया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सत्यापन के दौरान कई कॉलेज मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। इन सभी की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है, जिस पर बोर्ड अग्रिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed