फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   MNREGA: Verification of 3.20 lakh job card holders will be done

MNREGA: मनरेगा के 3.20 लाख जॉबकार्ड धारकों का होगा सत्यापन, शासन ने दिए निर्देश

Mon, 01 Aug 2022 04:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 04:51 PM IST
सार

मनरेगा में भ्रष्टाचार की बड़े पैमाने पर शिकायतों के बाद जिले के तीन लाख से ज्यादा जॉब कार्ड का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
MNREGA: Verification of 3.20 lakh job card holders will be done
- फोटो : amar ujala

विस्तार

किसी का जॉबकार्ड सालों से संदूक में बंद है तो किसी का प्रधान जी के यहां रखा है। जिले में मनरेगा में भ्रष्टाचार के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। अब इसी को लेकर 3.20 लाख जॉबकार्ड धारकों का सत्यापन होगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


ब्लॉकवार होने वाले सत्यापन कार्य में कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। अपात्रों को सूची से बाहर करने के साथ यह भी पता लगेगा कि मजदूरों को सौ दिन का रोजगार उनके गांव में मिल रहा है कि नहीं।
विज्ञापन


जिले के पंद्रह ब्लॉकों में कुल 3 लाख 19 हजार 69 जॉबकार्ड धारक हैं। इनमें से 2 लाख 52 हजार 421 मजदूर ऐसे हैं जो पूरी तरह से सक्रिय होकर अपने गांव में रोजगार की मांग कर रहे हैं। इन्हें विभाग तालाब, स्कूल, खड़ंजा समेत कई अन्य निर्माण कार्यों से जोड़कर निर्धारित दर पर मजदूरी दे रहा है। अब सरकार ने जॉबकार्ड धारकों का सत्यापन कराने की योजना बनाई है। इसे लेकर ब्लॉकवार सत्यापन कराने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन कार्य में कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाने की भी तैयारी है। सत्यापन के दौरान लंबे समय से गायब श्रमिकों, सौ दिन का रोजगार मिलने आदि की जांच के साथ प्रधान व सचिव के पास श्रमिकों का जॉबकार्ड रखे जाने जैसी शिकायतों की भी पोल खुलेगी। इसके अलावा नए जरूरतमंदों के जॉबकार्ड बनाने की भी बात कही जा रही है।


सीडीओ एकता सिंह का कहना है कि मनरेगा से जुड़े सभी जॉबकार्ड धारकों का सत्यापन होना है। इसके लिए जल्द ही बैठक कर संबंधितों को निर्देशित किया जाएगा। इससे यह भी पता लगेगा कि गांवों में मजदूरों को रोजगार मिल रहा है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed