फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vehicles will not go to Ayodhya today, traffic changed.

Barabanki News: आज अयोध्या नहीं जाएंगे वाहन, बदला यातायात

Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go to Ayodhya today, traffic changed.
बाराबंकी। लखनऊ की ओर से अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती व पूर्वांचल और बिहार तक का सफर करने वालों के लिए सोमवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बदला यातायात मिलेगा। इसलिए निकलने से पहले डायवर्जन के बारे में जरूर जान लें। क्योंकि बड़े वाहनों को शहर से ही अयोध्या की ओर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार की शाम तक ये वाहन रामनगर व बहराइच के जरवल रोड से गुजरेंगे।
विज्ञापन


रामनगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगे मेले व श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यह डायवर्जन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार लखनऊ की ओर से आने वाले सभी मालवाहन व बड़े वाहन हाईवे पर चौपुला के पास से डायवर्ट किए जाएंगे, जबकि शहर के अंदर से आने वाले वाहनों को रामनगर तिराहे से बदले मार्ग पर भेजा जाएगा। यह वाहन हाईवे से अयोध्या जाने की बजाय बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर रामनगर, जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, हरैया होते हुए बस्ती, गोरखपुर आदि की ओर जाएंगे।
विज्ञापन


जबकि, उधर से लखनऊ आने वाले वाहनों को नवाबगंज से रोककर रामनगर बाराबंकी होते हुए लखनऊ व अन्य जिलों को भेजा जाएगा। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि डायवर्जन रविवार की रात से प्रभावी है जो सोमवार की शाम तक रहेगा। दोनों जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed