{"_id":"61ba2ea492f8ed20eb38b95a","slug":"vehicles-passing-by-without-paying-toll-barabanki-news-lko609102568","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टोल चुकाए गुजरे प्रधानों को ले जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टोल चुकाए गुजरे प्रधानों को ले जा रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित ग्राम पंचायत सम्मेलन में प्रधानों को लेकर जा रहे वाहन लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर टोल टैक्स चुकाए बिना ही निकल गए। टोलगेट पर विवाद के बाद जाम लगने पर टोल कर्मियों को भी गेट खोलने पर विवश होना पड़ा।
बुधवार को लखनऊ में ग्राम पंचायत सम्मेलन में जाने के लिए कई जिलों से प्रधान बसों से निकले थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के बारा टोलगेट पर बसों व अन्य वाहनों को रोके जाने पर टोलगेट कर्मियों से विवाद हो गया। इसके चलते हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मजबूरन टोलगेट कर्मियों को गेट को खोलना पड़ा और देखते ही देखते कई वाहन बिना टोल टैक्स चुकाए चले गए। शाम को वापसी में भी प्रधानों को बैठाए वाहन चालकों ने टोल टैक्स नहीं चुकाया और विवाद से बचने के लिए टोलगेट खोलना पड़ा।
विज्ञापन
टोलगेट मैनेजर मनोज यादव ने बताया कि करीब 30 वाहन बिना टोल टैक्स चुकाए लखनऊ गए और वापसी में भी टोल नहीं चुकाया है। इससे करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।